महिला दिवस पर मोदी जी एलपीजी गैस पर 100 रुपए कम करके बहनों को किया सम्मान:- सरला कोसरिया…

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN सरायपाली- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने का वादा किया था जिसे कल 10 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त छत्तीसगढ़ के 70 लाख से अधिक माता बहनों के खाते में सीधे DBT के माध्यम 700 करोड़ की राशि मोदी जी देंगें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एल पी जी गैस पर 100 रुपये कम करके मोदी जी ने बहनों को सम्मान दिया है। मोदी जी के इस बड़े फैसले से नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ो परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। महतारी वंदन में भाजपा ने झूठ बोलकर वोट हासिल किया कहने वालों पता होना चाहिए 2018 के विधानसभा चुनाव में हाथ मे पवित्र गंगा जल लेकर शराब बंदी का झूठा वादा कर सत्ता हासिल किए थे परंतु बड़ी शर्म की बात है शराब बंदी तो दूर अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले बागबाहरा के नर्रा गांव के माता बहनों को कांग्रेस की सरकार ने लाठी डंडे चलवायी थी। आज महिलाओं की चिंता करने वाले उस दिन कहाँ थे क्यों उसके विरुद्ध में आवाज उठाने का साहस नही दिखाये थे। जनता आज उन्हें उनके कर्मों का जबाब दे दी है तब उन्हें महिलाओं की याद आ रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

श्रीमती सरला कोसरिया ने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना सतत चलने वाली योजना है हर पात्र माता बहनों को हर महीने 1000 रुपये मिलेगा और छुटे हुए पात्र महिलाओं को फार्म भरवाकर उसका लाभ दिलवायेंगे क्यों कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी वाली गांरटी की सरकार है। भाजपा जो कहती है वो दावे के साथ पूरा करती है इसलिए किसी भी व्यक्ति को किसी भी योजना के लिए विचलित नही होना है पात्रता के आधार पर सभी योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगा।
श्रीमती कोसरिया ने आगे बताया कि मोदी जी ने हम माता बहनों को 33% का आरक्षण देकर बहनों का मान बढ़ाया है,नारी शक्ति का अभिनंदन किया है और उसी 33% आरक्षण के कारण ही कांग्रेस की महिलाओं को भी उसका लाभ मिला है उसके लिए उन्हें मोदी जी और भाजपा का आभार व्यक्त करना चाहिए। नारी शक्ति पर सबसे ज्यादा अत्याचार, बलात्कार, मार पीट ,हत्या जैसे अनेक घटनाएं कांग्रेस सरकार के इन पांच वर्षों में हुआ है। कांग्रेस द्वारा भाजपा को जेब भरने वाली सरकार कहने वालों को अच्छी तरह से पता होना चाहिए की कांग्रेस ने इन पांच वर्षों में भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान स्थापित किये है इनके सांसद और अधिकारियों के घर से करोड़ो रूपये निकल रहे है इसलिए कांग्रेस के कुछ नेता और अधिकारी जेल में, तो कुछ बेल में घूम रहे है।
भाजपा इन सबसे दूर अंत्योदय के विचारधारा को लेकर सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय से जनता के लिए काम करती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article