विधायक चातुरी नंद के हाथों सम्मानित हुई उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा/सरायपाली : ग्राम जोगनीपाली में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सरायपाली के अध्यक्ष कुमारी भास्कर, जनपद सदस्य उर्मिला खाखा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारेश्वरी नायक, मंजू पटेल के विशिष्ट आतिथ्य और माता सावित्री बाई फुले समूह के अध्यक्ष अनीता चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चातुरी नंद और अतिथियों ने भगवान शिव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने स्वागत गीत और सुआ नृत्य से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, महिलाओं को जब जब मौका मिला है तब तब उन्होंने सफलता का परचम लहरा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने “कोमल है कमजोर नहीं तू” गीत गुनगुना कर महिलाओं का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुभा डडसेना, गंगा पटेल, संजीदा खान, चंद्रलेखा खाखा, मिथिला सिदार, जमुना पटेल, गायत्री मिश्रा, अंजली अग्रवाल, सीता सतपथी और सरिता साहू को विधायक नंद और उपस्थित अतिथियों ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव और आस पास की महिलाएं उपस्थित थी।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुभ्रा डडसेना और आभार प्रदर्शन अनिता चौधरी ने किया

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article