महिला दिवस पर 10 विशिष्ट महिलाओं को उत्कृष्ट महिला सम्मान 2024 से किया गया सम्मानित , मैगजीन का हुआ विमोचन ……

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा/सरायपाली- महिला दिवस समारोह मैगजीन विमोचन का कार्यक्रम सुंदरकांड रामायण के पाठ के साथ मुख्य अतिथि श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली, अध्यक्षता श्रीमती अनीता चौधरी समाजसेविका विशिष्ट अतिथि कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली उर्मिला खाखा जनपद सदस्य तारेश्वरी नायक संयोजिका अखिल भारतीय अघरिया अगरिया समाज मंजू लता पटेल प्राचार्य के पी आई स्कूल सरायपाली, के गरिमामाय में उपस्थिति में पंचायत भवन जोगनी पाली की पावन धारा में ज्वाला महिला समूह एवं माता सावित्रीबाई फुले समूह के तत्वाधान में संपन्न हुआ। महिला दिवस समारोह 2024 के इस आयोजन में विभिन्न महिलाओं ने पारंपरिक प्रतियोगिताओं जैसे झूठी, रंगोली ,गीली मिट्टी का खिलौना बर्तन बनाना , चौक पुराना , कलश सजाओ सुवा नाच आदि में भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता के साथ-साथ मैगजीन का विमोचन हुआ तथा 10 विशिष्ट महिलाओं को उत्कृष्ट महिला सम्मान2024 से सम्मानित किया गया। रामायण का पाठ शकुंतला चौधरी ,गौरी चौधरी, सुनीता साहू, कुंती साहू द्वारा किया गया । मंच संचालन सुश्री शुभ्रा डडसेना द्वारा किया गया।गंगा बाई ,सिदार गौरी बग्गा, सुरेंद्री नायक, सुबल्या साहू, संतोषी चौधरी, निर्मला एवम् अन्य महिलाओं का विशेष योगदान और भागीदारी रही कार्यक्रम में रहा।
उत्कृष्ट महिला सम्मान 2024 के अंतर्गत सु श्री शुभ्रा डडसेना को साहित्यकार के रूप में, संजिदा खान को स्वास्थ्य के क्षेत्र में, जमुना पटेल को महिला सुरक्षा हेतु, अंजलि अग्रवाल को धार्मिक कार्य के लिए, गायत्री मिश्रा को शौर्य के लिए , चंद्रलेखा खाखा को सक्रियता के लिए गंगा पटेल को महिला कृषि विस्तार हेतु, सीता सतपथी को महिला उत्थान के लिए, सरिता साहू को भारतीय संस्कार के विस्तार के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इस साल महिला मैगजीन 2024 का “विषय महिला उत्पीड़न एवं समाधान” था। यह मैगजीन उन घरेलू महिलाओं के लिए लाभप्रद है जो किसी भी प्रकार की उत्पीड़न से पीड़ित है। प्रतिवर्ष महिला दिवस समारोह का आयोजन इस आयोजन टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आगे लाने के उद्देश्य से रखा जाता है जिसका लाभ महिलाओं को मिल भी रहा है। प्रतियोगिताओं में रंगोली में कुसुम चौधरी प्रथम हस्तिना चौधरी द्वितीय रही । गिली मिट्टी के खिलौने में मीरा पटेल , ज्योत्सना चौधरी ,चैन कुमारी, चौक पुराना में लता चौधरी , सुबल्या साहू , विभा पटेल, ज्योति निषाद , गंगा स्वाई, सुशीला सागर ,सुवा नाच में कुटेला टीम ने इनाम जीता। विधायक श्रीमती चातूरी नंद ने अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बोध कराया। अध्यक्ष श्रीमती अनिता चौधरी ने सभी का धन्यवाद देते हुवे आभार प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article