रेलवे स्टेशन के पास कोयले के भंडार पर लगी आग-धूं-धूं कर सुलग रहा कोयला…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के पास निजी साइडिंग पर कोयला भंडार पर आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आग चारों तरफ फैल गई है, जिससे कंपनी के कर्मचारियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी रही है। कंपनी के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए गड्ढे में भरे पानी को कोयले के स्टॉक पर डाल रहे हैं, लेकिन इस नाकाम प्रयास से आग पर काबू नहीं पाया गया है। कोयले के स्टॉक से चारों तरफ से धुआं-धुआं निकल रहा है।
* कोयला भंडारण करने की जिम्मेदारी निजी कंपनी को
जानकारी के अनुसार रेलवे साइडिंग पर कोयला भंडारण करने के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। जहां रेल परिवहन के दौरान मालगाड़ी से गिरे हुए कोयले का भंडारण किया जाता है, जिसे एडजस्टमेंट कोयला कहा जाता है।
बताया जा रहा है कि तड़के सुबह देखा गया कि कोयले के भंडार से धुआं निकल रहा है, जो देखते ही देखते चारों तरफ फैल रहा था। इसकी सूचना कंपनी के कर्मचारियों को मिली, जहां मौके पर पहुंचे। पाइप से पानी लेकर एक गड्ढे में भरा गया। जहां से कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कोल भंडारण में आग लगने की घटना 3 बार हो चुकी है। फिलहाल नुकसान को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि निजी साइडिंग रेलवे स्टेशन से लगा हुआ है। यहां आए दिन आग लगने की घटना सामने आती रहती है। कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है, क्योंकि मानिकपुर बाईपास मार्ग होने के चलते भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। जिम्मेदार विभाग इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article