16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश………..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की घटना स्थल से एक सुसाइड नोट और मृतिका का मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं, जिसकी जांच शुरू कर दी गयी है। मृतिका की पहचान शहर के सेंट जेवियर स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा के रूप में की गयी हैं। वह बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ एक आरक्षक की भांजी बताई जा रही है। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित मामा के घर में रह रही थी। वह मूल रूप से अमरपुर कटघोरा की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। जांच के हित में इसकी सामग्री गोपनीय रखी गई है।

- Advertisement -

पुलिस ने मृतिका के पास से उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा के कान में हेडफोन लगा हुआ था। पुलिस मोबाइल फोन के कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि कारणों का पता लगाया जा सके।घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Share this Article