दर्री में इंडियन ऑयल और गैस डिपो के महज कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल में लगी आग-मचा हड़कंप….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा अंचल के गोपालपुर स्थित  इंडियन ऑयल में उस समय हड़कंप मच गया जब इंडियन ऑयल और गैस डिपो के महज कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों में भीषण आग लग गई। जो देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया। वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दर्री थाना और अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद तत्काल सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया।
वहीं मौके पर पहुंचे दर्री थाना के सिपाही ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की इंडियन ऑयल स्थित झाड़ियों में भीषण आग लगी हुई है जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई मौके पर पहुंचा कर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर यह आग डिपो तक पहुंच जाती है तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

- Advertisement -

Share this Article