
NOW HINDUSTAN कोरबा/सराईपाली. भारत संकल्प यात्रा के तहत आज केदुवा मंडल के अमरकोट में भाजपा प्रदेश मंत्री कामता पटेल के नेतृत्व में घर घर- घर जाकर भाजपा का झंडा लगाया गया. इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चाय पे चर्चा किया गया. प्रदेश मंत्री कामता पटेल ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज अमरकोट में घर- घर जाकर भाजपा का झंडा लगाया गया. इसके साथ ही केंद्र सरकार योजनाओं की लाभार्थियों के साथ चाय पर चर्चा की गयी. पटेल ने कहा की तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सब संकल्पित हैं. देश की जनता भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. इस बार 400 पार के लिए भाजपा का एक – एक कार्यकर्ता संकल्पित है.
- Advertisement -


