कोरबा जिले में विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में कुल 143 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामील कर पकड़े गये आरोपी …..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार 2 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत फरार वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई है जिसके द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचनाओं लेकर एवं दीगर जिले के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। विशेष कर कई सालों से फरार वारंटियों की भी पता तलाश कर दबिश दिया गया (गंभीर अपराध चोरी, लुट 420 आदि) में संलिप्त वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। कोरबा पुलिस के द्वारा 50 स्थाई वारंट और 93 गिरफ़्तारी वारंट कुल 143 वारंट तामील किए गए।

थाना बाल्को के द्वारा 37 साल और 32 साल से फ़रार 2 आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया।

चौकी मानिकपुर के द्वारा 15 साल से फ़रार आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया।

थाना पसान के द्वारा 9 साल पुराने 1 स्थाई वारंटी को पकड़ कर जेल दाखिल किया। उसी तरह थाना बांगो और चौकी रजगामार के द्वारा 8 साल से फ़रार 3 स्थाई वारंटी को तामील किया।

ज्ञात हो कि पहले भी कोरबा पुलिस के द्वारा ये अभियान चलाया गया था जिसमें कुल 173 वारंट की तामिली की गई थी।

इस अभियान में जिले के सभी थाना ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वारंटी की गिरफ्तारी इनके द्वारा किया गया। जिसमें थाना कोतवाली,मानिकपुर, बाल्को, उरगा, दर्री, कूसमुंडा, बाँकी मोंगरा, हर्दीबाज़ार, दीपका, करतला, कटघोरा, बांगो, कोरबी सभी थाना के द्वारा जिले के साथ-साथ दीगर जिले में भी दबिश देकर फरार वारंटी की पता तलाश किया गया। फरार वारंटियों के खिलाफ कोरबा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article