केंदई रेंजर पर ग्रामीणों ने लगाया अभद्रता व मारपीट का आरोप-जांच जारी…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र केंदई के रेंजर पर महिलाओं ने गाली-गलौज करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। इस मामले में मोरगा पुलिस चौकी में शिकायत लेने के साथ ही जांच करने की बात कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने कही है।
जानकारी के अनुसार मोरगा चौकी में की गई शिकायत में कहा गया है कि ग्राम कापा नवापारा में रवि पिता सुरित राम बैगा व सीता कुमारी पिता समयलाल के द्वारा अपने घर के पास महुआ चुनने के लिए आग लगाई गयी थी। आग लगाने के बाद वे निगरानी भी कर रहे थे कि इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी वहां पहुंचा और आग लगाने के बारे में जानकारी ली। रवि के द्वारा बताया गया कि हमने महुआ बीनने के लिए आग लगाई है तब रेंजर आग बबूला हो गया और गाली देने लगा।
उक्त घटना शाम लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही हैं। इस दौरान हाथियों की स्थिति को जानने के लिए गांव का ही एक युवक वहां से गुजर रहा था कि उक्त घटनाक्रम को देखकर रुक गया। उसने रेंजर को बताया कि हर साल ये लोग महुआ बीनने के लिए इसी तरह से सावधानी पूर्वक आग लगाते हैं, आप इनके साथ गाली-गलौज क्यों कर रहे हो, तब रेंजर ने उसके साथ भी अभद्रता कर गाली देते हुए मारपीट की। इस मामले में मोरगा चौकी में शिकायत कर दी गई है जिस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article