नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के बिजली उत्पादन में आई भारी गिरावट…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा करना जिले में संचालित नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के बिजली उत्पादन में बेतहाशा गिरावट दर्ज की गयी है। इस वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य से पिछड़ने के अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 से भी कम उत्पादन दर्ज हुआ है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एनटीपीसी का 2600 मेगावाट क्षमता वाला विद्युत संयंत्र प्रचालन में है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 21,175 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित था। संयंत्र से 20,516.97 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो सका। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20,759.68 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ था।
* प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) में भी आई कमी
संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 89.84 प्रतिशत दर्ज किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पीएलएफ 91.15 फीसदी था। हालांकि इसके बाद भी कोरबा संयंत्र का वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) देश में स्थित एनटीपीसी के अन्य संयंत्रों के मुकाबले सबसे अधिक दर्ज किया गया हैं।

- Advertisement -

Share this Article