ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 02 आरोपी गिरफ्तार…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा /रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत चांदनी चौक स्थित शुक्रवारी बाजार पास एक मकान के छत में कुछ व्यक्ति सेटअप लगाकर लैपटॉप एवं मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के छत में 02 व्यक्ति उपस्थित पाये गये जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम आशु शर्मा एवं मुकेश राव निवासी सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन सट्टा का संचालन करना पाया गया।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *01 नग लैपटॉप एवं 06 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 55,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 95/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 एवं 07 के तहत आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article