कोरबा जिला व्हॉलीबॉल संघ का अध्यक्ष चुने गए नवीन पटेल.. व्हॉलीबॉल खेल को आगे बढ़ाने हर संभव कार्य करेंगे, कोरबा में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट का भी होगा प्रयास: नवीन पटेल..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जिला व्हॉलीबॉल संघ का चुनाव सोमवार 8 अप्रैल 2024 को विधिवत संपन्न हुआ। छ.ग. स्टेट व्हालीवॉल एसोसियेशन, रायपुर के पर्यवेक्षक रामसिंगार यादव, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दीनु प्रसाद पटेल एवं शिक्षा खेल अधिकारी आर.के. टंडन के मार्गदर्शन व उपस्थति में संपन्न हुए चुनाव में जिला व्हॉलीबॉल संघ के लिए नवीन पटेल निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए। सचिव पद हेतु सुशील गर्ग का चयन हुआ है। निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष नवीन पटेल ने अपने जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष नवीन पटेल ने इस संबंध में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि व्हॉलीबॉल खेल को कोरबा जिले में बेहतर स्थान दिलाने के लिए वे आज से ही संकल्पित हैं। अपने पदाधिकारी व कार्यकारिणी के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे व कोरबा जिला का नाम इस खेल में रोशन होगा। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर व्हॉलीबॉल के खिलाड़ी तलाशे जाएंगे। गांव-गांव में छुपी व्हॉलीबॉल खेल की प्रतिभाओं को तहसील स्तर पर व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर निखारा जाएगा। तहसील स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मिलाकर एवं व्हॉलीबॉल के अन्य मंझे हुए खिलाड़ियों को लेकर जिले की टीम बनाई जाएगी। जिले की टीम तैयार होने के बाद जिला स्तर पर एवं कोरबा में प्रदेश स्तर की व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। यह भी प्रयास होगा कि व्हॉलीबॉल खेल को स्कूलों में भी प्रचलित कराया जाए। तहसील स्तर के व्हॉलीबॉल खिलाड़ियों को खेल सामग्री के साथ अध्यापन के साथ-साथ प्रशिक्षण की सुविधा दिलाने का प्रयास कोरबा में कराया जाएगा व इसके लिए कोच भी रखे जाएंगे। अध्यक्ष नवीन पटेल की बातों व प्रस्तावों का उपस्थित समस्त कार्यकारिणी एवं खेल प्रेमियों ने समर्थन दिया। सचिव सुशील गर्ग ने बताया कि वि वॉलीवाल खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर खेलने के लिये खेल सामग्री व कोच की व्यवस्था भी करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस प्रकार है जिला व्हॉलीवॉल संघ की कार्यकारिणी

संरक्षक– अवधेश सिंह, जोगेश लाम्बा, सुमन सिंह, अशोक चावलानी योगेश जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनोज सिंह
अध्यक्ष – नवीन पटेल उपाध्यक्ष- नवीन सिंह, विजय सिंह
सचिव- सुशील गर्ग
सह सचिव– शैलेष तिवारी, श्रीमती शालिनी नायर
कोषाध्यक्ष– ज्ञानेश तिनवलकर
कार्यक्रम संयोजक – डी.एम. मिश्रा
सह संयोजक– सोनल फेलिक्स
कार्यालय सचिव– सुमित सिंह
सदस्य (पुरूष) राजेन्द्र तिवारी व नलीन्द्र सिंह पंवार
सदस्य (महिला)- विजयालक्ष्मी, कु. सुषमा राज
कार्यकारिणी सदस्य– वेदिका राठौर, शत्रुघन साहू, जी. राजेश, अनुपमा साहू, संतोषी देवांगन, सुधा तिवारी, कोमल दास, आर.पी. कैवर्त (दीपका), मधुसूदन शुक्ला, रवि चौबे
जिला रैफरी बोर्ड अध्यक्ष– प्रमोद सिंह, सदस्य- कोमल दास, उजित निराला, कशाल सिंह, सुमित सिंह

सलेक्शन कमेटी में अध्यक्ष शैलेष तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, सियाराम बंजारे, संतोषी देवांगन, वेदिका राठौर

कार्यक्रम में उपरोक्त कार्यसमिति के अलावा राजनाथ सिंग, इंद्रजीत सिह, विनीत पटेल उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article