अंचल के सप्तदेव मंदिर में गणगौर पुजन एंव सिंधारा उत्सव हुआ संपन्न….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा श्री सप्तदेव मंदिर में प्रतिमाह की अमावस्या को मॉ श्री राणीसती दादी का भव्य मंगलपाठ किया जाता है इसी तारतम्य में 8 अप्रैल चैत्र कृष्ण पक्ष को सोमवती अमावस्या के अवसर पर मॉ श्री राणी सती दादी का सिंघारा उत्सव, गणगौर पुजन एवं संगीतमय मंगलपाठ दोपहर 4.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक किया गया। जिसमें समस्त मंगलपाठी बहने अपने पूर्ण परिधान नथ, चूडा, चूनडी के साथ मंदिर में उपस्थित हुई एवं सभी ने एक लय एवं एक राग में मंगलपाठ कर पूरा माहौल धार्मिक कर दिया, इस अवसर पर उपस्थित भक्तगण भावविभोर होकर झूमने लगें।
सायं 7.00 बजे मंगलपाठ के समापन के पश्चात ज्योत एवं आरती की गई। तत्पश्चात उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें मंगलपाठी बहिनो के साथ साथ मंदिर में उपस्थित बडी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने उपस्थित समस्त मंगलपाठी बहिनों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

Share this Article