जिले के ग्राम पाली अंतर्गत रंगोले में अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के ग्राम पाली अंतर्गत रंगोले तेंदूभांठा मार्ग में निर्मित पुल के नीचे एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी हैं। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने शव का निरीक्षण करते हुए पहचान कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले को प्रथमदृष्टया हत्या कर साक्ष्य छिपाने शव को जलाने का माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुछ लोग रंगोले तेंदूभाटा मार्ग में चलते समय सड़क मे बने पुल की ओर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की नजर पुल के नीचे पड़ी एक अज्ञात लाश पर गई। यह शव किसी युवक का था, जिसे आग में जलाने का प्रयास किया गया था। देखते ही देखते युवक की अधजली लाश मिलने की खबर क्षेत्र में फैल गई। लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पाली पुलिस के अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट सत्यजीत कोसरिया भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने लाश का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मृतक का चेहरा पूरी तरह से जला मिला। संभावना जताई जा रही है कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष होगी। वह शारीरिक रूप से दुबला पतला है। किसी ने उसकी हत्या कर शव को नाले में बने पुल के पास लाकर जलाया होगा, ताकि मृतक की पहचान ना हो सके।
बहरहाल पुलिस ने शव की शिनाख्ती के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस तमाम थाना चौकियों में गुम इंसान के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रही है। इसके अलावा आसपास के गांव में मुनादी कराया जा रहा है। मृतक की शिनाख्ती से वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article