स्पेशल बच्चों के साथ उद्योग मंत्री ने काटा केक, वृद्धा आश्रम में फल का किया वितरण, जन्मोत्सव मे विभिन्न मंडलों में आयोजित किया गया कार्यक्रम…..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अपना जन्मदिन रामपुर स्थित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

दिव्य ज्योति संस्थान में स्पेशल बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। अपने बीच सरल सहज मंत्री श्री देवांगन को पाकर बच्चे भी उत्साहित नज़र आए। इस अवसर पर बच्चों ने मंत्री श्री देवांगन को जन्मदिन की बधाई दी।
जहां पर मंत्री श्री देवांगन ने बच्चों को अपने हाथ से खाना परोस कर बच्चों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियां बाट कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि स्पेशल बच्चों के बीच जन्मदिन मना कर बहुत खुशी हुई है उन्होंने सभी बच्चों के बेहतर उज्जवल भविष्य एवं सुखद स्वास्थ्य की कामना भी की है। इसी तरह मंत्री श्री देवांगन ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को फल का वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

0 पांचों मंडलों के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग मंत्री
कोरबा विधानसभा के सभी पांचों मंडलों ने उद्योग मंत्री के जन्मदिवस पर जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था, मंत्री श्री देवांगन सभी कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले सर्वमंगला मंदिर परिसर में बांकीमोंगरा मंडल द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद बालको मंडल के सेक्टर 5 में मंत्री पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री श्री देवांगन घंटाघर चौक पर तुलसी सेवा समिति और कोसाबाड़ी मंडल द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर अधिक संख्या में युवा वर्ग भाजपा में शामिल हुए। यहां से मंत्री श्री देवांगन पुराना बस स्टैंड में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

0 2 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता और आमजनमानस ने भंडारा में प्रसाद किया ग्रहण
मंत्री श्री देवांगन के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सर्वमंगला मंदिर परिसर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था। 2 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता और आम जन मानस भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। मंत्री श्री देवांगन भी मंदिर परिसर में लोगों को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कोरबा डॉ.राजीव सिंह,पूर्व जिलाअध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी,सतविंदर सिंह बग्गा,राजेन्द्र अग्रवाल, योगेश जैन,जिला महामंत्री भाजयुमो नरेन्द्र देवांगन,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पाटनवार,मनीष मिश्रा,धन्नू दुबे,ईश्वर साहू, लुकेश्वर चौहान,सत्येंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा,परविंदर सिंह, वैभव शर्मा एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

0 घर में लगा रहा बधाई देने वालों का तांता
उद्योग मंत्री के जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का घर में तांता लगा रहा। सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अपनी शुभकामनाए दी। इस अवसर पर भाजपा के संगठन प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, नवीन पटेल, उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, पार्षद अब्दुल रहमान, पि.वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ कार्यसमिति सदस्य मनोज यादव,भाजपा उपाध्यक्ष दर्री अनिल यादव ,उपाध्यक्ष भाजयुमो दर्री नवीन ठाकुर,शैलेन्द्र यादव,राम कुमार राठौर समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जन मानस उपस्थित रहे।

0 0 कटघोरा में हुआ भव्य समारोह
कटघोरा में गोकुलधाम में भाजपा के कटघोरा विधानसभा के कार्यकर्त्ता द्वारा जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संजय शर्मा व अन्य द्वारा स्वागत किया गया। केक काटकार जन्मदिन की बधाई दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article