बालको परसा भाठा के पास फिर हुआ हादसा, बाल बाल बचें ऑटो में सवार लोग…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN बालको क्षेत्र में एक बार फिर ट्रेलर और ऑटो में हुई भिड़ंत, बालको रोड में होनें वाले सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। यह घटना परसाभाटा नवधा पंडाल के पास शनिवार की शाम लगभग 4:00 की बताई जा रही है जहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में छोटे-छोटे बच्चों को अधिक गंभीर चोट आयी है, सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा।

- Advertisement -

लापरवाह ट्रेलर चालकों पर कौन लगाएगा लगाम इसका आमजन इंतजार कर रहे हैं। सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

Share this Article