
NOW HINDUSTAN korba विकास नगर कुसमुंडा में चैत्र नवरात्रके अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई और मेले का भी आयोजन किया गया । जिसका क्षेत्र के लोग आंनद उठा रहे हैं। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में चैत्र नवरात्रि की भी पूजा धूमधाम से मनाई जाती है 9 दिनों तक चलने वाली इस आयोजन में मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रातः और संध्या आरती की पूजा पाठ की जिम्मेदारी निर्वहन कोरबा के पंडित भरत तिवारी द्वारा की जा रही है इस अवसर पर मेले का भी आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है जिसमें बड़े से लेकर छोटे बच्चों के झूले खाने पीने की चटपटी चीज मिलती है और मनोरंजन के साथ-साथ खेलो का भी आयोजन किया जा रहा है ।
- Advertisement -



