सजग कोरबा अभियान के तहत बालको पुलिस द्वारा 1.150 किलोग्राम गाँजा किया गया जप्त…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में थाना बालको पुलिस की टीम शहर में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ध्यानचंद चौक यात्री प्रतीक्षालय के पास गाँजा रखा हुआ है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर मुखबिर के बताये अनुसार घेराबंदी कर कथित आरोपी से उक्त नीले रंग के थैला के अंदर एक सफेद पॉलिथीन में रखे 1.150 किलोग्राम गाँजा को बरामद किया, कथित आरोपी के कब्जे से गाँजा को जप्त कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है और थाना बालको में 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत लगातार नशीली दवाईयों, गाँजा, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Share this Article