ईमानदारी की मिसाल पेश की जिले के एक ऑटो चालक ने, .संघ के सचिव ने जेवरात से भरा बैग मालिक को लौटाया….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा – ऑटो में सफर करने के दौरान अकसर कई लोग हड़बड़ी में गड़बड़ी कर जाते हैं और अपना बैग भूल जाते हैं। ऐसा ही मामला जिले में फिर से सामने आया था जहां एक महिला ने ऑटो से उतरने के दौरान सोने और चांदी के जेवरात से भरा हुआ बैग ऑटो में ही भूल गई। जब उसे पता चला कि उसका बैग छूट गया है तो उसके होश उड़ गए थे। लेकिन ऑटो चालक व ऑटो संघ ने ईमानदारी की मिसाल फिर से पेश की है और जेवरातों से भरा हुआ बैग सुरक्षित वापस सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गायत्री बरेठ नामक महिला सोहागपुर की रहने वाली बतायी जा रही हैं। जो पिछले दिनों ऑटो में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर अंचल के बुधवारी क्षेत्र आई हुई थी, इस दौरान वह अपना एक बैग ऑटो में ही भूल गई थी। जब वह घर पहुंची तो उसे पता चला कि वह अपना बैग साथ लाई ही नहीं है तब उसके होश उड़ गए क्योंकि बैग में सोने-चांदी के जेवरात भरे हुए थे। महिला पिछले दो दिनों से अपने बैग की तलाश कर रही थी जहां ऑटो चालक को वह बैग ऑटो में ही मिला था उसने ईमानदारी के मिसाल पेश की थी और उसने जेवर से भरा हुआ बैग ऑटो संघ के सुपुर्द कर दिया था। ऑटो संघ सचिव यशवंत कौशिक ने गायत्री से संपर्क किया और उसे अपने कार्यालय में बुलाकर सोने-चांदी से भरा हुआ बैग सुरक्षित गायत्री को सौप दिया है। सोने-चांदी से भरा हुआ बैग सुरक्षित वापस पाकर परिवार की खुशी झलक उठी।
इससे पहले भी ऑटो चालकों ने कई बार ऐसी ही मिसाल पेश की है। ऑटो संघ के सचिव यशवंत कौशिक ने कहा कि इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन ऑटो संघ हमेशा से ईमानदारी की मिसाल पेश करते आया है और हमेशा ही गुम सामानों को मालिकों के सुपुर्द करने में सफलता हासिल की हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article