
NOW HINDUSTAN लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंगलवार को अष्टमी के मौक़े पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने अपना नामांकन दाखिल किया । इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंग अग्रवाल , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, रामपुर विधायक फूलसिंग राठिया , दुलेश्वरी सिदार , मौजूद रहे ।
- Advertisement -
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अधिक से अधिक सीटे आ रही है । भाजपा ऊंचा ख्वाब देख रही है ।
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि जनता उनके साथ है और उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है ।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी भाजपा पर जमकर निशाना चाहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रत्याशी जीतकर आ रहे हैं


