
NOW HINDUSTAN जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के समीप कलेक्टर निवास जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक महिला पड़ी दिखाई दी । उसके गले मे चोट के निशान देखकर लोगो ने उसे मृत समझ लिया । शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया है। मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची एवं घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है ।
- Advertisement -
बता दे की घटना लगभग दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है , वही घायल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में पता चलेगा कि चोट कितनी है । और किसने घटना को अंजाम दिया है । या फिर युवती ने खुद ही आत्महत्या का प्रयास किया है ।।


