
NOW HINDUSTAN गुरुवार को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे ने अपना दूसरा नामांकन पत्र दाखिल किया इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ कई कैबिनेट मंत्री कलेक्ट पहुंचे और सरोज पांडे का नामांकन दाखिल कराया ।
- Advertisement -
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा सभी 11 की 11 सीट जीतकर आ रही है।
इस मौके पर वित्तमंत्री ओ पी चौधरी, विधायक सरगुजा रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह , प्रदेश मंत्री विकास महतो , समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे ।


