राजनीतिक दलों की मौजूदगी में प्रथम पूरक रेंडमाईजेशन हुआ संपन्न प्रतिनिधियों को विधानसभावार चयनित मशीनों की दी गई जानकारी….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)
NOW HINDUSTAN कोरबा/गरियाबंद 18 अप्रैल लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैलेट यूनिट का पहला पूरक रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र महासमुंद में 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इसलिए सभी मतदान केंद्रों में 2-2 बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। इसी तारतम्य में अतिरिक्त आवश्यकता के बैलेट यूनिट का कंप्यूटरीकृत प्रणाली से विधानसभावार प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन किया गया। इसके तहत राजिम विधानसभा के 331 और बिंद्रानवागढ़ के 361 कुल 692 मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान विधानसभावार चयनित मशीनों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। रेंडमाइजेशन पश्चात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों को तहसील कार्यालय से मंडी परिसर के स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कर सीलिंग किया गया। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अर्पिता पाठक, हितेश पिस्दा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article