हताश कांग्रेसी दे रहे उल्टे-सीधे बयान : विष्णुदेव साय….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नामांकन का दूसरा सेट जमा किया। कोरबा में सरोज पांडेय ने नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने 16 अप्रैल को अपना पहला नामांकन फॉर्म शुभ मुहूर्त में पहले भी जमा किया था। कोरबा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने सभा को संबोधित किया। इस सभा में मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


फॉर्म जमा करने के बाद मीडिया से सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत कहती हैं कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार करते हैं लेकिन मैं नहीं करती हूं। अगर कांग्रेस की ही सांसद यह कह रही हैं तो आप समझ सकते हैं कांग्रेस में भ्रष्टाचार कितना हावी है। सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि, पट्टा देने के नाम से कांग्रेस सिर्फ लटकाने और भ्रमित करने का काम करती है। जहां एनटीपीसी और एसईसीएल में झुग्गी झोपड़ी है, वहां बीजेपी पट्टा देने का काम करेगी।


कोरबा की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, विधानसभा में आशीर्वाद देने के लिए कोरबा और प्रदेश की जनता का धन्यवाद। अब यह लोकसभा चुनाव भी काफी अहम चुनाव है। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। कोरबा को ऐसी अनुभवी प्रत्याशी मिली है जो महापौर रहीं हैं, विधायक रहीं हैं, सांसद रहीं हैं, बीजेपी संगठन में भी बड़े पद पर रही हैं। कांग्रेस के नेताओं ने किस चीज में भ्रष्टाचार नहीं किया। नरवा गरवा में, शराब में, कोयला में हर चीज में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। आज वे सब जेल में हैं। इस भ्रष्टाचार में जिन अधिकारियों ने सहयोग किया वे भी जेल में हैं। बेल भी नहीं मिल रही। हमारी आदिवासी समाज की बहन द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हैं। आदिवासी समाज की चिंता सिर्फ बीजेपी ही करती है। कांग्रेस के नेता अब बौखलाहट में कुछ भी बयान दे रहे हैं। कांग्रेस कहती है, बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी। उन लोगों की बात में नहीं आना है। अमित शाह भी कह चुके हैं कि बीजेपी जब तक राजनीति में हैं आरक्षण खत्म नहीं होगा।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम तेजी से हो रहा है। चुनाव के बाद विकास के काम में और तेजी आएगी। कई लोग हैरान हैं, कई मुख्यमंत्री मुझे कह चुके हैं छत्तीसगढ़ में इतना तेजी से काम हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article