घायल गौ माता की सेवा में जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ता…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा/सरायपाली- नगर में सुबह लगभग 7-8 बजे से एक गौ माता थाना रोड, सार्वजनिक प्रसाधन के पास भरी गर्मी में घायल अवस्था में पड़ी हुई थी, फोन के माध्यम से बजरंगदल के पदाधिकारीयों को उक्त घटना का सूचना दिया गया, सूचना के पश्चात तुरंत विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल के गौ सेवक विकाश महापात्र, मयंक पाणिग्राही, विश्वनाथ प्रधान, श्रीकांत साहू , नितिन साहू, घनश्याम यादव, कबीर दास, भावेश निषाद और कुछ नगर वासियों के साथ काफी लंबे समय से शासकीय वेटनरी विभाग वालों को डॉक्टरी इलाज के लिए लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन किसी भी प्रकार से कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई, अंत में डायल 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई से लगभग 2 बजे सहायता मिला और डॉक्टरी इलाज व ग्लूकोज बॉटल चढ़ाया गया ।

- Advertisement -

Share this Article