भीषण गर्मी से छात्रों को मिली राहत.. स्कूलों में 22 अप्रैल से 15 जून तक अवकाश घोषित…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है। पारा 45 से 46 डिग्री तक पहुच गई है । कई जिले में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है की आमजनों को घर से निकला मुश्किल हो रहा है । बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे। इन सब के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल से सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

- Advertisement -

इस आदेश में शिक्षको को पृथक रखा गया है जिस पर शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने मांग की है भीषण गर्मी का प्रभाव शिक्षकों पर भी पड़ेगा अतः संघ मांग करता है, कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों को भी ग्रीष्म अवकाश प्रदान करते हुए राहत दिया जाए। चुनाव कार्य आदेश का यथावत शिक्षक पालन करेंगे।

Share this Article