कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराती वाहन पलटने से एक घायल….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना में एक बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा हैं की उक्त घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त वाहन को छोडक़र फरार हुए चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
वही दीपका थाना प्रभारी युवराज ने बताया कि ग्राम तिवरता से एक बारात रायगढ़ जिले के गांव जा रही थी। बोलेरो में कुछ लोग सवार थे। लमेद सरडीह के पास यह वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना में एक युवक घायल हुआ है। जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की। पुलिस ने बताया कि बोलेरो वाहन को थाना में खड़ा कराया गया है। उसके चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।

- Advertisement -

 

 

Share this Article