बालको कर्मियों के लिए खुशखबरी 15 से 21 हजार रुपये तक बढ़सकता है वेतन ……

Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले में स्थापित वेदांता समूह की कंपनी बालको में 1 अप्रैल 2024 से बालको कर्मियों का 11वां नया वेतनमान लागू हो गया है। नए वेतनमान पर समझौता कर प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों से चर्चा कर सहमति ले ली है। इस बार बेसिक व डीए में 17 व वार्षिक इंक्रीमेंट में 4% बढ़ोत्तरी के फार्मूले पर 3 श्रमिक संगठनों ने हस्ताक्षर किए हैं। नए वेतनमान से न्यूनतम 15 और अधिकतम 21 हजार रूपए की प्रतिमाह बढ़ोत्तरी होगी। लगभग 900 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
वेज रिवीजन को लेकर श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के समक्ष प्रस्ताव रखा था। इसमें वेज रिवीजन में पिछली बार से ज्यादा बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग की गई थी। प्रबंधन ने सभी यूनियन से प्रस्ताव लेने के बाद आश्वस्त किया था कि जल्द बैठक कर चर्चा की जाएगी और उसमें यथासंभव बढ़ोत्तरी की जाएगी। सोमवार को प्रबंधन ने श्रमिक संघ प्रतिनिधियों के साथ रायपुर स्थित एक होटल में बैठक की और सहमति लेने के बाद नए वेतनमान में समझौता कर हस्ताक्षर लिया। इस बार बालको कर्मियों को 17 व 4% बढ़ोत्तरी पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा। यानी बेसिक व डीए मिलाकर 17% की वृद्धि की जाएगी, जबकि प्रतिवर्ष 4% इंक्रीमेंट मिलेगा। यह बढ़ोत्तरी पिछली बार की अपेक्षा कम है, क्योंकि पिछली बार बेसिक व डीए में 21 तथा वार्षिक इंक्रीमेंट में 4% की वृद्धि की गई है। सहमति बनने के बाद श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कर दिया।
इस दौरान प्रबंधन की ओर से सीईओ राजेश कुमार, ग्रुप एचआर हेड दिलीप सिन्हा, बालको एचआर हेड प्रज्ञा पांडेय, एचआर सुधीर कुमार, राहुल सिंह व भूपेश श्रीसंत उपस्थित रहे। जबकि इंटक की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष संजय सिंह, जयप्रकाश यादव, रमेश जांगिड़, विमलेश साव, यशवंत लदेर, नितीन चंदेल, अनिल जाटवर, गणपति वैरागी, देवेंद्र वर्मा, देवेंद्र यादव, संदीप चंदेल, तामेश्वर लाल निषाद, नरेन्द्र भैसवाड़े, रोहित नामदेव व एसएन चंद्रा शामिल हुए।
* इन श्रमिक संगठन ने भी जताई सहमति
प्रदेश में आईडी एक्ट लागू हो चुका है, ऐसी स्थिति में प्रबंधन को सभी श्रमिक संघ प्रतिनिधियों से चर्चा कर सहमति लेनी पड़ रही है। वेज रिवीजन के इस नए फार्मूले में हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के एलएल सहिस गुट तथा इसी संगठन के राकेश सोनी गुट, नाम्स व वाम्स यूनियन ने सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिया। इन श्रमिक संगठन के साथ भी सोमवार को ही प्रबंधन ने रायपुर में ही बैठक की और चर्चा उपरांत कंपनी की स्थिति से अवगत कराते हुए सहमति ली।
* एलाऊंस में 38% की वृद्धि
बालको कर्मियों को मिलने वाले अन्य भत्तों में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। समझौता के मुताबिक सभी भत्तों में 38% की बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा यह कम है। गत वेतन समझौता में 50% की बढ़ोत्तरी की गई थी, उसके पहले वर्ष 2014 में 35% की वृद्धि भत्तों में हुई थी। बालको कर्मी इस काफी कम मान रहे हैं, उन्हें उम्मीद थी कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार 65% तक बढ़ने की उम्मीद थी।
* बीएमएस, सीटू व एटक ने नहीं किए हस्ताक्षर
बालको कर्मियों के लिए हुए नए वेतन समझौता में केंद्रीय मान्यता प्राप्त 3 श्रमिक संघ ने हस्ताक्षर नहीं किया। इसमें सीटू, भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) तथा एटक शामिल है। हालांकि प्रबंधन के साथ इन यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को रायपुर में अवश्य हुई, पर प्रतिनिधियों ने यह कहते हुए हस्ताक्षर से इंकार कर दिया कि बढ़ोत्तरी पिछली बार से कम है और इसका नुकसान कर्मियों को होगा। साथ ही प्रबंधन ने इस संबंध में पहले चर्चा नहीं की और अब सीधे हस्ताक्षर करने कहा जा रहा है।
* अप्रैल माह के वेतन से मिलेगा लाभ
बालको कर्मियों को नए वेतनमान का लाभ अप्रैल माह के वेतन से ही मिलेगा। यानी अप्रैल 2024 का वेतन मई माह में प्रदान किया जाएगा। इसमें नया वेतनमान व अन्य भत्तों की भी राशि शामिल रहेगी। कर्मियों ने तत्काल फायदा मिलने से राहत की सांस ली है। यहां बताना होगा कि बालको कर्मियों का पिछला वेतन समझौता भी 21 अप्रैल 2019 को हुआ था।
* फार्मूले पर हमारी सहमति नहीं
अध्यक्ष सीटू एस. घोष ने बताया की बालको कर्मियों के 11वें वेज रिवीजन में 17 व 4 प्रतिशत के फार्मूले पर सीटू ने असहमति जताते हुए हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। प्रबंधन ने इस संबंध में कोई वार्ता नहीं की और सीधे हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया। रात तीन बजे तक बैठक हुई, पर संगठन ने अंतत: मना कर दिया। यह बढ़ोत्तरी पिछली बार से काफी कम है और इससे भत्तों, पीएफ की राशि समेत अन्य मद में कर्मियों को नुकसान होगा।
* मिलने लगेगा वेज रिवीजन का लाभ
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व बालको इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह की उपस्थिति में वेतन समझौता पर सहमति बन गई है। कर्मियो को बेहतर वेतनमान का फायदा मिलेगा। भत्तों में भी प्रबंधन ने 35% का लाभ देने पर सहमति जताई है। हालांकि प्रतिशत कम दिख रहा है पर राशि बढ़ोत्तरी काफी अधिक होगी। जिस माह नया वेतनमान लागू हो रहा, उसी माह समझौता होने से कर्मियों के वेज रिवीजन का लाभ भी मिलने लगेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article