कोरबा लोक सभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी को मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की राजनैतिक शाखा द्वारा दिया गया समर्थन:….

Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक एवं मूलनिवासी तेली ओ.बी.सी. समाज के केंद्रीय सचिव क्रांति कुमार साव चुनाव लड़ने वाले थे। नामांकन के लिए उन्होंने फार्म भी ले लिया था लेकिन किसी वजह से वे समय पर फार्म जमा नहीं कर सकें। इसलिए वे कोरबा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ सके। ऐसे में भारतीय संविधान की सुरक्षा के तहत कोरबा में कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत का समर्थन करते हैं। उक्त बाते मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर समेत क्रांति कुमार साव जिला संयोजक एवं केन्द्रीय सचिव मूलनिवासी तेली ओ.बी.सी. समाज, मीरासिंह पोर्ते केन्द्रीय सचिव मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा आदिवासी विभाग, लता बौद्ध प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा, मनहरण यादव केंद्रीय प्रतिनिधि मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप से कही। इस दौरान सदस्य नीशू कुमार बघेल व जयप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर ने प्रेस वार्ता में आगे बिंदूवार कहा कि…………….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

1. भारत राष्ट्र, भारतीय संविधान एवं मानव अधिकारों के रक्षार्थ समर्थन भारत के संविधान की अनुच्छेद 1 में संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के साथ सभी महापुरुर्षों ने मिलकर हमारे देश का नाम ‘इंडिया दैट इज भारत’ रख दिया इसलिए देश को पुनः हिन्दु, मुश्लिम, सिक्ख, इसाई में बांटना एक राष्ट्रद्रोह माना जावेगा। भारतीय जनता पार्टी जिस हिन्दु राष्ट्रवाद की बात करती है असल में वह कास्टवाद है जिससे देश में जाति धर्म के नाम पर फिर से टुकड़े-टुकड़े हो जायेंगे। इसलिए सभी भारतवासियों को भारतीय संविधान सुरक्षा अभियान के तहत् मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की राजनैतिक शाखा बहुजन, रिपब्लिकन आंदोलन द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन का आव्हान करते हैं।

2. कोरबा क्षेत्र की मजबुरी है, ज्योत्सना महंत जरूरी है-मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी क्रान्ति कुमार साव द्वारा निर्वाचन फार्म लेने के बावजूद अंतिम समय में विलम्ब हो जाने के कारण भरा नहीं जा सका। ऐसी परिस्थिति में मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं एवं लाखों मतदाताओं को एक सही विकल्प बताने और उनके मताधिकार का सही उपयोग करने के लिए ‘कोरबा क्षेत्र की मजबुरी है ज्योत्सना महंत जरूरी है’ के नारे पर समर्थन दे रहे हैं।

3. बी.जे.पी. यानी भ्रष्टाचारी जुमलेबाज पार्टी भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 वर्षों में केंद्र की सत्ता में काबिज होकर भारतवासियों, मूलनिवासियों के साथ आम जनता के खिलाफ जिस तरह विदेशी दुश्मनों से भी ज्यादा अन्याय, शोषण, बेरोजगारी, महगाई, महिलाओं पर बलात्कार किसानों पर जुल्म किये गये यह देश ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में भारत के लिए कलंक का काल साबित हो चुका है। नोट बंदी, इलेक्ट्रॉल बॉड, बैंकों की लुट जैसे महा घोटालों से एवं सभी दुराचारी भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल करने से बी.जे.पी. का मतलब भ्रष्टाचारी जुमलेबाज पार्टी बन चुकी है।

4. कोरबा लोकसभा मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा का आदर्श क्षेत्र विजन- 26 जनवरी सन् 1994 से मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा अंचल के गरीबों, शोषितों, महिलाओं तथा अन्य कमजोर तबकों के सशक्तिकरण के लिए अनवरत् संघर्षशील रहा है। हमने ही पूर्व में बहुजन, रिपब्लिकन और गोड़वाना (मूलनिवासी) आंदोलन की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाये हैं। हमारी मुख्य मांगों में जरूरतमंदों को रोजगार एवं आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के अधिकारों की गारंटियां रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में लगभग पूरा करने का संकल्प लिया है जिससे की हम समर्थन दे रहे हैं।

5. कोरबा लोक सभा क्षेत्र के समस्त सम्मानीय मतदाताओं से हम विनम्र अपील है कि खंडित हिन्दू राष्ट्र, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन जैसे भारत विरोधी राष्ट्रवाद तथा जातीय पूंजीवाद की घोर समर्थन भारतीय जनता पार्टी जो कि भारतीय समाज में हिन्दुत्व की आड़ लेकर हिंसा नफरत और दुराचार फैलाने में शामिल है। इस तरह की जन विरोधी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए शालीनता, सभ्यता और ममतामयी करूणा की प्रतिमूर्ति कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना महंत को ही कोरबा लोक सभा क्षेत्र से उनके पंजा छाप के बटन को दबाकर प्रचण्ड मतों विजयी बनायें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article