पानी से भरे नहर में कोयला लोड ट्रैलर अनियंत्रित होकर जा समाया-चालक लापता….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा अंचल के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला फाटक के पास शनिवार की अलसुबह उफनते नहर में एक कोयला लोड ट्रैलर अनियंत्रित होकर जा गिरा। ट्रैलर चालक लापता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा की ओर से कोयला भर कर आ रही उक्त ट्रैलर सर्वमंगला फाटक पार कर अनियंत्रित होकर एकाएक नहर में जा गिरा। वही ट्रैलर चालक को लेकर कोई जानकारी नही मिल पा रही है, की वह नहर में बह गया या तैर कर बाहर निकल गया।

- Advertisement -

फिलहाल नहर से पानी कम कर ट्रैलर को बाहर निकालने प्रयास किया जाएगा, जिसके बाद ट्रैलर नंबर और उसके चालक की जानकारी मिल पाएगी। ट्रेलर के ऊपरी हिस्से में WCPL लिखा हुआ दिख रहा है।

यहां ये बात विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं की यह घटना कोरबा शहर के अंदर से गुजरे नहर मार्ग पर घटित हुई हैं, जहा हर समय अंचल की अगाध आस्था स्थलीय सर्वमंगला मंदिर परिसर से सटे हुए नहर मार्ग पर स्थित हैं। दुसरी उल्ल्खनीय बात यह हैं की इस नहर निरीक्षण हेतु बनाई गयी प्रतिबंधित सड़क पर आम आवाजाही कैसे जारी हैं यह जांच का विषय हैं।

Share this Article