NOW HINDUSTAN korba लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के कार्य समिति सदस्य विकेश झा एवं मीडिया प्रभारी गुरदीप सिंह के नेतृत्व तत्व में कुसमुंडा के आदर्श नगर में महिला मंडल मिलन कार्यक्रम करवाया गया । सभी महिला को चुनाव में महिलाओं की सहभागिता और जागरूकता पर सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- Advertisement -
जिसमें इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर सरकार बनाना है। साथ ही कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में वोट देकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आहान किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित थे कार्यक्रम के साथ-साथ सभी महिलाओं को गेम भी खिलाया गया और विधायक प्रेमचंद पटेल के हाथों पुरस्कृत किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने अपना बढ़ चढ़कर योगदान दिया।

