नगरी निकाय चुनाव में पूरे दमखम से लड़ेगी आप पार्टी : नॉर्थ जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ नॉर्थ जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने कोरबा प्रवास के दौरान एक आवश्यक बैठक आहूत की। छत्तीसगढ़ नॉर्थ जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह कोरबा प्रवास पर रहे और आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सघन चर्चा की। उन्होंने रिक्त पदों पर जल्द से जल्द पदाधिकारी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

- Advertisement -

नॉर्थ जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की नगरी निकाय चुनाव के तहत कोरबा, बांकीमोगरा, दीपका, छुरी, कटघोरा, पाली के सभी वार्डो व अध्यक्ष, महापौर के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से ही चुनाव की तैयारी में जी जान से लग जाए।
इस अवसर पर जिला सचिव शत्रुघन साहू, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, एसटी विंग जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया, एससी विंग जिला अध्यक्ष भूषण कुर्रे, कार्यालय प्रभारी लंबोदर भट्ट, बूथ प्रभारी परदेसी चौहान, सुनील कुमार, ओपी तिवारी, गौतम सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Share this Article