दर्री थाना पहुंचे न्यायायिक जांच अधिकारी , टीम प्रवेश के बाद परिसर में पसरा सन्नाटा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर मंगलवार को न्यायिक जांच अधिकारी राहुल शर्मा ने दर्री थाने का दौरा किया। जहां कुछ पुलिस कर्मियों से पूछताछ के बाद सूरज की गिरफ्तारी से जुड़े आवश्यक दस्तावेज व थाने का सीसीटीवी फुटेज की जानकारी थाना कर्मचारी से मांगी, लेकिन जांच टीम को संतोषप्रद दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जिसके बाद न्यायिक जांच अधिकारी ने जल्द से सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

उसकी मौत को लेकर शहर में कई तरह की चर्चा चल रही है। इसी बीच न्यायायिक जांच अधिकारी राहुल शर्मा की एंट्री दर्री थाना में हुई। जांच अधिकारी को देखते ही परिसर में सन्नाटा पसर गया। जांच के पहुंचे असफर ने सीसीटीवी की फुटेज सहित कई अहम जानकारी मांगी है।

Share this Article