आदर्श मुक्ति धाम मोती सागर पारा में गैस शव दाह मशीन का नही हो सका संचालन प्रारंभ, निगम और पार्षद की अनदेखी का हो रहा शिकार……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा अंचल के आदर्श मुक्तिधाम मोतीसागर पारा नगर निगम द्वारा निर्मित मुक्तिधाम है। जहां फिलहाल बदहाली चरम पर है। यहां आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम के द्वारा साफ-सफाई का ध्यान नही रखा जा रहा है, जिससे जंगली घास-फूस मुक्तिधाम को घेरे हुए है। ऐसा लग रहा हैं की स्थानीय पार्षद भी लोगो की सुविधा का ध्यान नही रख पा रहे है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार लाखो रुपए की लागत से अत्याधुनिक गैस शव दाह मशीन कुछ वर्षो से आकर मुक्तिधाम में स्थापित हो गई है। लेकिन इसके संचालन को लेकर नगर निगम द्वारा कोताही बरती जा रही है। इलेक्ट्रोनिक शव दाह मशीन को चलाने के लिए यहां विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नही की जा सकी है। जिससे कई लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

Share this Article