कोरबा यूनियन ने बिजली विभाग कोरबा के अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  23 जुलाई को कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों ने तुलसी नगर स्थित बिजली ऑफिस जाकर अधीक्षण अभियंता पी.एल. सिदार से मुलाकात की एवं बिजली संबंधित अव्यवस्थाओं पर चर्चा कर उनके निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा। पी.एल. सिदार ने बिजली की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उसके निराकरण के समुचित कदम उठाए जाने की बात कही।

- Advertisement -

इस मौके पर कोरबा यूनियन की अध्यक्ष सिमरन कौर, उपाध्यक्ष विकास डालमिया, कार्यकारिणी सदस्य लता बौद्ध एवं सरोज पांडेय आदि उपस्थित थे। गौरतलब हैं कि विगत दिनों कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बिजली की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सौंपा था। जिस पर बिजली विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्य किया था लेकिन फिर भी आम जनमानस को बिजली की समस्याओं से कुछ खास निजात नहीं मिल पायी। जिस पर तत्परता दिखाते हुए कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर निराकरण न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की बात कही हैं।

Share this Article