NOW HINDUSTAN कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात पुलिस के जवान दिन रात लोगो की सुरक्षा को लेकर डियूटी निभा रहे है । देर रात तक सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने के साथ ट्रैफिक जाम को हटाने का काम करते है । सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को किनारे करने के साथ ही चलानी कार्यवाही कर रहे है ।
- Advertisement -
कोरबा शहर एक मुख्य मार्ग पर होने की वजह से आये दिन सड़क जाम हो जाता है सबसे ज्यादा सुनालिया चौक से लेकर शारदा विहार मोड़ तक जाम की स्थिति बनी रहती है । यातायात सहायक उप निरिक्षक मनोज राठौर अपने जवानों के साथ सड़को से जाम हटाने में जुटे रहते है । यातायात व्यवस्था को दुरुस्थ करने लोगो को समझाने के साथ ही बेतरतीब वाहनों को लॉक कर फाइन काट कर शासन से खाते में जमा किया जा रहा है।
निहारिका क्षेत्र के सुभाष चौक से घंटा तक सड़क जाम रहती है उस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।

