कारगिल विजय दिवस पर, युवा मोर्चा ने निकाला मसाल रैली…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा — भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला युवा मोर्चा एवं मंडल युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज बंकी मोंगरा मंडल में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में कारगिल विजय मसाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही देश के अमर शहीद जवानों ने जिस जज्बे के साथ इस युद्ध में भारत को विजय दिलाने का काम किया और कारगिल युद्ध जीतकर हमारे देश को सशक्त बनाने में योगदान दिया उसको याद करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एवम मंडल के द्वारा कार्यक्रम के आवाहन किया गया था जिसके परिपालन करते हुए आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के द्वारा किया गया।

- Advertisement -

यह कार्यक्रम बांकी मोंगरा में आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवारी बाजार शिव मंदिर से अमर ज्योति दीप प्रज्वलित कर एवं मसाल के साथ मेन रोड से होते हुए बजरंग चौक तक लाया गया तत्पश्चात बांकी मोंगरा के अमर शहीदों के याद में बजरंग चौक में अमर ज्योति दीप का स्थापना किया गया जो आज दिन गुरुवार से लेकर निरंतर 24 घंटे तक कल शुक्रवार तक प्रज्वलित रहेगा और इसके संपूर्ण देखरेख की जिम्मेदारी भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है यहां आपको बता दे की युवा मोर्चा द्वारा बांकी मोंगरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को सम्मानित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया और साथ ही देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदानों को पुनः देश के समक्ष रखते हुए आज के युवा पीढ़ी के सामने उनके इस शहादत को रखा गया ।

इसके साथ ही स्वर्गीय भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत जी के श्रद्धांजलि दी गई। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह, जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी सतीश झा,प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास झा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, बांकी मोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, दीपिका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह,कटघोरा मंडल अध्यक्ष संमजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी लकी नंदा,अजय चंद्रा, मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद पांडे, मनीष मिश्रा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमति शैल राठौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरेन मानिकपुरी, रामेश्वर वैष्णव, उत्तम यादव, दर्शन सिंह चावला,अजय कश्यप, जिला कार्य समिति सदस्य रामकुमार यादव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, शिवपाल दास, करण दास, मनरखन यादव, अरुण यादव, संतोष शर्मा,राजेश अग्रवाल, भुजवल बिंझवार, महिला मोर्चा महामंत्री कविता यादव,शीला महंत,रितेश अग्रवाल,मोहन दास, अजय दास, विजय साहु,कन्हैया यादव, नवल किशोर चौधरी, आदित्य चौधरी,अनिल पटेल, उमाशंकर साहू,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जैस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

Share this Article