गड्ढे में भरे पानी में डूबने से १३ वर्षीय बच्ची की मौत…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती में शुक्रवार की सुबह एक दुखद घटना में १३ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती निवासी सुनील दास महंत के घर के पीछे सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गढ्ढे में बारिश का पानी लबालब भरा हुआ था, जिसमें सुबह सुनील की १३ वर्षीय पुत्री दीक्षा महंत की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया की दीक्षा मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर थी।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आपको बता दें बारिश के मौसम में भी घर अथवा घर के आसपास निर्माण कार्य किए जा रहे है। नीव के लिए गढ्ढे भी खोदे जा रहे है, जिनमें पानी भरने से इस तरह की घटना हो सकती है । ऐसे में सावधानी बरतने की की बड़ी आवश्यकता है। लोगों को चाहिए कि बच्चों को नदी नालों और पानी भरे गड्ढो से दूर रखें ।

Share this Article