कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां हुई शून्य…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने बताया कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए वर्ष 2019 से 2024 तक के कार्यकाल के लिए उनके द्वारा की गई सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को शून्य कर दिया गया है। सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि विभिन्न विभागीय बैठकों के लिए सांसद की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए समय-समय पर नाम प्रेषित किए जाएंगे।

- Advertisement -

गौरतलब है कि सांसद के द्वारा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोरबा, जीपीएम और एमसीबी जिले के विभिन्न विभागों में अपनी ओर से बैठकों में शामिल होने तथा आम जनता की समस्याओं को सुनने व उन तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्तियां की गई थी। उन सभी नियुक्तियों को फिलहाल शून्य कर दिया गया है। सांसद श्रीमती महंत ने कहा है कि विभागीय बैठकों में शामिल होने के लिए उनके द्वारा प्रतिनिधि समय-समय पर घोषित किए जाएंगे। सांसद ने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि जनसमस्याओं के मामले में उन तक अगर कोई बात पहुंचाने की कोशिश करे तो उसमें आम जन की मदद अवश्य करे।

Share this Article