भाजपा उरगा मंडल की विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा 27 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल की विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक पार्षद व नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष कुलसिंग कँवर के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भवन सेमीपाली में संपन्न हुई।

- Advertisement -

बैठक में संगठन के निर्देशानुसार भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू द्वारा 27 जून 2024 को संसद में दिए गए अभिभाषण का सारांश मंडल महामंत्री हरीश साहू द्वारा पढ़ कर सुनाया गया। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना मंडल की पूर्व अध्यक्ष अविनाश कँवर ने पढ़ी।मंडल अध्यक्ष कुलसिंग कँवर ने सभी कार्यकर्ताओ को आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रदान की, बैठक का कुशल संचालन युवा मोर्चा मंडल किशन साव द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को देश व प्रदेश डबल इंजिन की सरकार बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित किया और प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता रखते हुए अपने विचारधारा के लोगो को चुनाव जीतने हेतु प्रेरित किया।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश जालान, भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष कुलसिंग कँवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश कँवर, मंडल महामंत्री हरीश साहू, मनोज धिरहे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन साव, अजय कँवर, कमलेश अनंत, रोहित सोनवानी, डेविड केशरिया, श्रवण पाटले, तामेश्वर साहू, राजेश सक्सेना, रामचरण राजवाड़े, बहोरन यादव, प्रतिमा सोनवानी, दुर्गा देवी, बोधन दास, जनार्दन कँवर, रामनिरंजन जेशवाल, प्रदीप राव व मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this Article