सुलभ शौचालय के अंदर खून से सनी मिली लाश पर पुलिस को हत्या का संदेह-जांच शुरू…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा अंचल के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के तहत टी.पी. नगर पालिका निगम द्वारा संचालित शौचालय के अंदर देखरेख करने वाले कर्मचारी की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही शुरू की गई लाश को देख पुलिस ने हत्या के संदेह पर जांच शुरू की।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सुलभ शौचालय को बाहर से सील कर दिया गया हैं। वहीं इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जहां मौके पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर सेल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि 49 वर्षीय प्रमोद सिंह मूलतः बिहार के राजापाकर थाना अंतर्गत बढियारपुर का रहने वाला था। 3 साल पहले कोरबा आया हुआ था। जो नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय में देख रेख का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह शौचालय बंद कर अपने कमरे में सोने चले गया सुबह होने पर जब लोग पहुंचे, इस दौरान शौचालय का मुख्य द्वार अंदर से ताला बंद था लोगों की अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस अंदर जाकर देखी तो मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए पुलिस हत्या का संदेह मान कर जांच शुरू की।

सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस हत्या का संदेह मान आगे की जांच कार्यवाही कर रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। मृतक शादीशुदा और उसके तीन बच्चे और पत्नी है जहां एक बेटी की शादी हो गई और दो बेटी की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था।

Share this Article