NOW HINDUSTAN korba करतला – करतला ब्लॉक के ग्राम छातापाठ में एक दंतैल हाथी लगभग 7 – 8 दिन से विचरण कर रहा है । घूम घूम कर किसी की बाडी तो किसी की झोपडी को रात में नुकसान पहुँचा रहा है । जिससे गांव के लोग परेशान है बीती रात भी कई घरों के बाडी में जमकर उत्पात मचाया तथा खलिहान में रखे धान,खेत मे लगे गन्ना व केला को नुकसान पहुंचा रहा है ।
गांव के दया राम पटेल ने बताया की रात को 2 बजे के आस पास हाथी विचरण करते हुए उसकी बाड़ी मे आया तथा बाड़ी मे लगे केले,गन्ने तथा करेला, बरबत्ती, भिंडी, लालभाजी जैसे अनेक सब्जियाँ लगाई गयी थी जिसका हाथी द्वारा नुकसान कर दिया गया।
गौरतलब है कि हाथियो का दल काफी दिनों से कुदमुरा रेंज में भटक रहे है। जिसमें से कुछ हाथी वापस धर्मजयगढ़ की ओर चले गए । वहीं कुछ अभी भी कुदमुरा रेंज में है जिसमें से एक दंतैल हाथी करतला ब्लॉक के छाता पाठ में पहुंच गया है।
वन विभाग लगातार हाथियों पर नजर बनाए हुए है।

