यात्रियों से भरी सिटी बस हुई दुर्घटना का शिकार , अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस, यात्रियों को आई चोटें

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा हैं की घटित एक हादसे में यात्रियों से भरी सिटी बस दुर्घटना का शिकार हो गयी हैं। बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। बस में 30 यात्री सवार बताये जा रहे हैं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सिटी बस कोरबा से कटघोरा जा रही थी। तब कटघोरा थाना इलाके के सलोरा के पास उक्त घटना घटी है।

Share This Article