नशे का सेवन व अवैध कारोबार पर सजग कोरबा के तहत कटघोरा पुलिस का सघन अभियान अनवरत जारी…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में नशा के अवैध सेवन व कारोबार पर लगातार अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कटघोरा थाना के द्वारा 24 जुलाई को 4320 नशीली दवा के साथ चकचकवा पहाड़ बायपास कटघोरा से कथित आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा किस किस को नशीली दवा बेचा जाता है।

उसके बताए अनुसार कटघोरा पुलिस द्वारा सूचना तस्दीक करने पर 8 अन्य अवैध नशे में लिप्त कथित आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी। इन सभी कथित आरोपियों को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, सायबर सेल, कटघोरा थाना आरक्षक महेंद्र चन्द्रा, आरक्षक रमेश कश्यप का अहम योगदान रहा।

Share this Article