कोरबा यूनियन ने गौ रक्षा हेतु निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन , आयुक्त ने निराकरण का दिया आश्वासन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा निगम कार्यालय पहुंचकर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई को गौ सुरक्षा से संबंधित ज्ञापन सौपा गया। समिति के पदाधिकारियों ने जिले में गौ वंश की रक्षा के मुद्दों को लेकर आयुक्त के सामने चिंता जताई जिसका निराकरण करने निगम आयुक्त ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया। उन्होंने जल्द इस समस्या के समाधान की बात कही।

- Advertisement -

इस मौके पर कोरबा यूनियन की अध्यक्ष सिमरन कौर, उपाध्यक्ष विकास डालमिया, सचिव सत्या जायसवाल, उप सचिव पी. रवि सिंह, कोषाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सह कोषाध्यक्ष मनोज वाधवानी, कार्यकारिणी सदस्य रवि सिंह चंदेल, लता बौद्ध, सरोज पांडेय, सचिन शुक्ला, प्रशांत सिंह, हरमीत सिंह, विवेक पाहवा, वसीम अकरम, सुनील पुरोहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this Article