कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने इंटक, कांग्रेस सहित आप के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कराया भाजपा प्रवेश……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इंटक एनटीपीसी के सचिव सहित कांग्रेस के आधा दर्जन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की भाजपा के रीति-नीति और कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा प्रवेश किया। चारपारा कोहड़िया में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के निवास स्थान पर सभी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट की।

- Advertisement -

इस अवसर पर नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं ने बताया की जिस तरह कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन द्वारा कोरबा के सभी वार्डों के विकास के लिए तेजी से कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर सभी ने भाजपा में प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की।
एनटीपीसी इंटक के सचिव रामकुमार सोनिकर, कांग्रेस के भुनेश भारिया, शैलेन्द्र कुमार, महेश देवांगन, शिव प्रसाद भारिया, मोहपाल चौहान व आप के देव कैंवट को कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने भाजपा प्रवेश कराया।

इस अवसर पर कौशल देवांगन, मंडल अध्यक्ष दर्री ईश्वर साहू, महामंत्री मनोज लहरे, महामंत्री संजय कुर्मवंशी, सुनील भट्पहरे, अशोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अवध गवेल, रतिचंद देवांगन, रामाधार प्रजापति, प्रकाशदीप यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share this Article