नदी पार कर रहे युवक अचानक बहाव बढ़ने से नदी के बीच में फंसे, डायल 112 की टीम ने ऐसे बचाई जान….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba.  कोरबा जिले में बीती रात बांगो थाना अंतर्गत बहने वाली तान नदी को पार करते वक्त अचानक जल स्तर बढ़ने से 2 युवक बीच नदी में फंस गए। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कड़ी मशक्कत कर दोनो युवकों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद दोनों युवकों ने चैन की सांस ली।

- Advertisement -

बताया जा रहा हैं की दोनों युवकों का नाम प्रकाश कुमार और सोनू मरावी है, जो ग्राम अथरौटी के रहे वाले हैं। वे दोनों पचरा के सप्ताहित बाजार से सामान की खरीददारी कर नवनिर्मित पुल से लौट रहे थे। इस दौरान नदी में बाढ़ आ गई और दोनों फंस गए। मदद के लिए गांव के ही एक बुजूर्ग ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद 112 की टीम ने दोनों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बचा लिया।

Share this Article