बस्ती में सुअर पालने से बढ़ा बीमारी फैलने का खतरा-कलेक्टर से शिकायत…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में आयोजित जनचौपाल में भैंस खटाल, न्यू नेहरू नगर, वार्ड क्रमांक 15 के लोगों ने पहुंचकर प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया। बस्तीवासियों ने लिखित शिकायत में कहा है कि एक व्यक्ति द्वारा बीच बस्ती में सुअर पालन किया जा रहा है उनके पास 50 से 60 सुअर मौजूद है। वह दिन-रात सूअर को खुला छोड़ देता है, जिससे सूअर मोहल्ले के घरों में घुसकर खाने पीने के वस्तुओं को नुकसान पहुंचता है एवं जमीनों को खोद दिया जाता है।

उक्त व्यक्ति के द्वारा बाहर से भी सुअर के लिए खाना लाया जाता है और जगह-जगह पर रखकर खाना खिलाया जाता है जिससे गंदगी फैलती है और दुर्गन्ध आती है। सुअर पालन से फैलने वाली दुर्गन्ध से परेशान बस्तीवासियों को बीमारी होने का डर बना हुआ है। पूर्व में परेशान लोगों ने उक्त व्यक्ति से सूअर न पालने का आग्रह किया, परंतु वह मानने को तैयार नहीं है। इस समस्या का पूर्व में पार्षद के माध्यम से बस्ती वासियों द्वारा आयुक्त को पत्र लिखा गया है।

Share This Article