NOW HINDUSTAN. कोरबा अंचल में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो जाने के पश्चात उनके परिजनों सहित अन्य लोगों ने मेडिकल कॉलेज के सामने युवक की लाश को रखकर चक्का जाम कर दिया था। जिसके कारण मार्ग के दोनों और लंबी लाइन लग गई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद भी लोगों ने चक्का जाम समाप्त नहीं किया, वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
- Advertisement -
चक्का जाम होने के कारण आवागमन बाधित होने से सीएसईबी कॉलोनी निवासी के आवेदन पर सिविल लाइन थाना में 14 लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

