NOW HINDUSTAN गेवरा//कोरबा:- साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल गेवरा क्षेत्र मुख्यालय के सभाकक्ष में आज कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल , एसडीएम पाली सीमा पात्रे , हरदीबाजार तहसीलदार ,सीजीएम गेवरा एस के मोहंती , ऊर्जाधानी सन्गठन के पदाधिकारी और आ
- Advertisement -
अमगांव के ग्रामीणों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई । जिसमे बनी सहमति के बाद 13 सितम्बर की प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है । बैठक में 5 सूत्रीय मांगों के सबन्ध में विस्तृत चर्चा किया गया और मुआवजा की कटौती पर ग्रामीणों से शिकायत दर्ज कराने तथा उनके मकानों का भौतिक सत्यापन कर 2020 से पूर्व की स्थिति में बने मकानों को पूर्ण मुआवजा देने , शासकीय भूमि पर निर्मित मकानों के लिए दूसरे क्षेत्र की वस्तुस्थिति अनुसार बसाहट अथवा एवज में 6 लाख राशि प्रदान करने , अमगांव के पुनर्वास नेहरू नगर में सम्पूर्ण सुविधा और विकास कार्य पूरा करने , रोजगार के लिए अपात्र लोंगो को 5 लाख रुपये बढ़ी दर के लिए ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव भेजने ,पारिवारिक निजी हक की भूमि पर स्थित मकानों का 100%सोलिशियम देने पर एसईसीएल प्रबन्धन और एसडीएम द्वारा सकारत्मक आश्वसन दिए जाने पर आगामी 15 दिनों के लिए अपनी प्रस्तावित खदान बन्दी के आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है ।
आयोजित बैठक में एसईसीएल के सभी राजस्व अधिकारी, जनपद सदस्य अनिल टंडन , ग्राम पंचायत सरपंच बृजकुंवर ,ऊर्जधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के सपूरन कुलदीप विजय पाल सिंह तंवर (ठाकुर) ,बसन्त कुमार कंवर ,दीपक यादव ,अनुसुइया राठौर, ललित महिलांगे , बसन्त चौहान , मनीराम भारती, सन्ध्या राठौर , उमा राठौर, सरस्वती महंत , नन्दनी सहित अनेक शामिल थे ।

